USSD Code क्या है? Most Useful USSD code को लगभग हर लोग आज के समय में उपयोग कर रहे हैं लेकिन अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है कि यह क्या है और इसका उपयोग किस तरह से करना चाहिए !
जब से मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है लगभग तब से ही USSD code का उपयोग किया जा रहा है तो इसलिए हम यह कह सकते हैं कि यह पुरानी तकनीक है लेकिन अभी के समय में इसका उपयोग बहुमुखी तरीके से किया जा रहा है इसीलिए इसका विकास दिन पर दिन हो रहा है।
तो अभी के समय में लोगों का इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। तो चलिए यह जानते हैं कि USSD Code आखिर में क्या है और इसका उपयोग किस तरह से किया जा सकता है! Also Read: How to Open Password Protected PDF File (7 Methods)
USSD Code एक प्रकार का संचार protocol है जिसके माध्यम से मोबाइल फोन का उपभोग करने वाले बिना किसी इंटरनेट के विभिन्न प्रकार के सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इसका उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई एप्लीकेशन की जरूरत नहीं होती है। इस कोड के द्वारा फोन यूजर्स अपने SIM से संबंधित सभी जानकारियों का पता घर बैठे ही लगा सकते हैं जैसे कि बैलेंस को चेक करना, डाटा चेक करना, रिचार्ज चेक करना, और ऑफर आदि का भी पता लगा सकते हैं।
उदाहरण के लिए *123# यह एक प्रकार का Most Useful USSD code है, जिसके माध्यम से आप बैलेंस को चेक कर सकते हैं।
ना सिर्फ USSD Code बल्कि लगभग सभी code के इस्तेमाल से पहले star (*) और अंत में hashtag (#) का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल बिना किसी इंटरनेट के किया जाता है या फिर इसके लिए बैलेंस का होना कोई मायने नहीं रखता है।
पहले के यूजर्स केवल इसका उपयोग बैलेंस को चेक करने के लिए करते थे लेकिन अभी इसका विकास हो रहा है अब इसका उपयोग banking sector में भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से आप अपने bank account से जुड़े सभी जानकारियों का पता घर बैठे ही लगा सकते हैं।
Idea, Airtel, BSNL, Jio आदि यह सभी telecom company है जो अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के USSD code को जारी किया है जिसके माध्यम से users केवल बैलेंस चेक करने के लिए नहीं बल्कि विभिन्न तरह से कंपनी के सर्विस का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
लेकिन हां जब भी कभी आप इस कोड कोड डायल करते हैं तो उसके लिए आपको केवल एक USSD gateway की आवश्यकता पड़ती है जो कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का अभिन्न भूत कॉन्बिनेशन है।
USSD code का पूरा नाम unstructured supplementary service data होता है जिसका अर्थ और संरचनात्मक पूर्वक सेवा डाटा है। इन सभी कोड को जारी करने का केवल एक ही उद्देश्य था कि ग्राहक को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो जब वे किसी भी तरह की इंफॉर्मेशन को जानना चाहते हैं।
USSD code क्या है और इसका पूरा नाम क्या है यह सब जाने के बाद अब यह जानते हैं कि यह काम कैसे करता है क्योंकि बहुत से यूजर्स को यह नहीं पता है कि यह काम कैसे होता है तो चलिए जानते हैं।
जब एक mobile phone user अपने मोबाइल से USSD code को dial करके request करता है यानी बैलेंस चेक करने की कोशिश करता है तो उसका यह request USSD gateway से forward होने के बाद USSD application के पास पहुंचती है तो USSD application के users के request को प्राप्त करके उसी request से संबंधित message को फिर से वापस USSD gateway पर भेज देते हैं।
इसके बाद USSD gateway उसी message को वापस से user को भेज देता है जिसके बाद ग्राहक को वह सारी जानकारियां प्राप्त हो जाती है जिसका वह इंतजार करता है। तो इस तरह से USSD code कार्य करता है।
USSD code का उपयोग कई तरह से किया जाता है जो इस प्रकार से निम्नलिखित हैं –
तो इस तरह से आप USSD code का इस्तेमाल विभिन्न तरह से कर सकते हैं। अभी के समय में k यह बहुत ही ज्यादा प्रचलित हो गया है।
अब इस कोड का इस्तेमाल से आप पैसे को ट्रांसफर करने के लिए भी कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि अब USSD code का इस्तेमाल बैंक के सेवाओं के लिए भी किया जा रहा है। जिसमें आप पैसे का ट्रांसफर भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपका फोन नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आपको कुछ steps को फॉलो करना है –
तो इस प्रकार से आप USSD code के माध्यम से पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। USSD code की सहायता से अभी के समय में पैसे ट्रांसफर करना बहुत आसान है लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया आपका फोन नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत जरूरी है।
Ans: USSD code का पूरा नाम फॉर्मUnstructured Supplementary Service Data होता है।
Ans: आप अपने डिवाइस के नाम को गूगल पर सर्च करके उसका USSD code को पता कर सकते हैं। लेकिन अपने SIM का USSD code जानने के लिए उस कंपनी के official website पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
Ans: USSD code से फंड या पैसे ट्रांसफर करने के लिए सबसे जरूरी आपका फोन नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए उसके बाद अपने फोन से *99# को डायल करना होगा उसके बाद जितने भी निर्देश आपके फोन के स्क्रीन पर बताएं जाएंगे बस उसे फॉलो करते जाना है।
Ans: USSD code का का इस्तेमाल बैलेंस चेक करने, ऑफर देखने, सिक्रेट सेटिंग का पता करने आदि में किया जाता है।
तो इस प्रकार से यहां कुछ USSD code दिए गए हैं जिसका का इस्तेमाल करके आप अपने सुविधा के लायक लाभ उठा सकते हैं। तो मुझे उम्मीद है दोस्तों की आपको यह USSD Code क्या है? समझ आ गया होगा। ऐसे ही जानकारियों के लिए यहा आते रहे।
This post was last modified on 11/01/2023
This website uses cookies.
Read More