PUBG Game Kaise Khele? गेम खेलना हर किसी को पसंद होता हैं, चाहे वो किसी भी प्रकार का गेम हो अगर वो गेम हमे पसंद आता है तो हम उसे खेलना शुरू कर देते हैं और PUBG Game भी उन्ही में से एक हैं। हर किसी की पसंद अलग-अलग होती हैं। जिसमे किसी को शूटिंग वाले गेम पसंद हो सकते है तो किसी को Racing Games।
जब से पबगी गेम आया तब से यह लोगो का पसंदीदा गेम बन चुका हैं लोग खाली समय में इसे खेलना ही ज्यादा पसंद करते हैं। इस गेम की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है अब आप किसी न किसी को इस गेम को खेलते हुए देख सकते हैं।
हो सकता है आपने भी यह PUBG Game को खेला हो और अगर इस गेम को नही खेला है और आप इसके बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ते रहे। चलिए पहले जानते है कि PUBG Game Kaise Khele? पर इस से पहले इस से जुड़ी इसके दूसरी जरूरी बातो के बारे में जानते हैं। वही अब PUBG के अलावा इसका PUBG New State आ चुका हैं, जो पबगी साल 2051 पर Based हैं, इसके Graphics और अन्य फीचर PUB-G Global और BGMI से थोड़े अलग हैं।
अगर आप PUBG गेम के बारे में नही जानते है तो बता दु की यह एक Online Multiplayer Game है। जिसका पूरा नाम ‘Player Unknown’s Battle Ground‘ हैं। इस गेम में एक समय पर एक साथ एक मैप पर 100 प्लेयर्स उतरते हैं जिसके बाद जो लास्ट तक टिका रहता है यानी Survive कर पाता है।
वो गेम को Win करता हैं। इस गेम को स्मार्टफोन, PC, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल पर खेला जा सकता हैं यह गेम सभी प्लेटफॉर्म्स के उपलब्ध हैं। वही इस गेम को 2017 में लॉन्च किया गया था। फोन के लिए यह गेम Android और IOS दोनों पर ही उपलब्ध हैं।
वही आप इस गेम को बिना Internet कनेक्शन के नही खेल सकते हैं इस गेम में सभी 100 प्लेयर्स रियल होते हैं जो आपकी तरह ही अपने फ़ोन्स की मदद से खेलते हैं। इस गेम में मैचिंग के दौरान 1 मिनट्स का समय लगता है जिसमे जितने प्लेयर्स आये, नही तो बाकी प्लेयर्स की कमी गेम में Bots पूरा कर देते हैं।
गेम के कई तरह के मोड्स मिलते है और साथ ही कई मैप्स भी मिलते हैं, इसकी पॉपुलैरिटी के कारण PUBG Game वाले इसमे हर 3 हप्ते में एक नया अपडेट देते है जिसमे हर बार कुछ नया और बेहतर मिलता हैं।
आज पबगी इतना फेमस है कि लोगो को सिर्फ इसका नाम बताने की जरूरत होती है और वो सब बात देता हैं, पर क्या आप इसके इन्वेंटर के बारे में जानते हैं कि PUBG Game को किसने बनाया हैं? अगर नही तो हम आपको बताते हैं।
PUBG Game को बनाने वाले का नाम – Brendan Greene हैं। इस गेम का आईडिया इन्ही को आया था और यह पबगी गेम के निर्माता और डिज़ाइनर हैं। वही इस गेम के कंपनी की बात करे तो, इस गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम BlueHole हैं। जहां इस गेम साउथ कोरिया के सिओल में बनाया गया है और यह Tencent Games के द्वारा मैनेज और इस गेम को सभी के लिए पब्लिश किया गया हैं।
यह एक Seoul Based Company है जिसे Bluehole कहा जाता है। Pubg को Seoul, South Korea में बनाया गया है और Tencent Games के द्वारा Publish किया गया है।
आप PUBG Game के Mobile Version और PC Version दोनों को ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां PC के लिए इसके दो वर्जन है एक PUBG PC और दूसरा PUBG Mobile Emulator. जिसमे PUBG Mobile Game को आप Google PlayStore से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही इसके PC वर्ज़न को भी इन Website पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जाने Solitaire के बारे मे।
पबजी मोबाइल और पबजी पीसी गेम को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है इसके अलावा आप गूगल पर सर्च करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको पबजी पीसी गेम खेलने के आपको अपने पीसी के स्पेक्स हाई होनी जरूरी है क्योंकि इसके ग्राफ़िक्स काफी अच्छे है वजी पबजी एमुलेटर गेम पबजी मोबाइल गेम की तरह ही है जिसको आप आसानी से अपने पीसी पर खेल सकते है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नही है इसके लिए आपको अच्छे पीसी स्पेक्स की जरूरत नही होगी।
तो चलिए अब मुद्दे पर आते हैं, और इस गेम के बारे में जानते हैं। इस गेम को जब चालू करते है तो सिम्पली हमे फेसबुक या ट्विटर से लॉगिन होना हैं, नई आईडी बनाने पर शुरू में गेम में केवल एक ही मैप ओपन होता है ‘Erangle’ जिसको खेलकर आपको 25 लेवल तक पहुँचना होता है जिसके बाद बाकी सब खुल जाता है।
गेम के खेलने की बात किया जाए तो गेम स्टार्ट करने पर एक मैप पर ऐरोप्लेन से 100 Players जम्प करते हैं। जिसमे फिर सभी प्लेयर्स को लास्ट तक बचे रहने के लिए दूसरे प्लेयर्स को मारना होता हैं। जो प्लेयर आखिर तक बच जाता हैं वो गेम का Winner कहलाता हैं।
पबजी गेम में मैप पर एक लोकेशन पर कूदने के बाद लड़ने के लिए वेपन्स की जरूरत होती है जिस से आप Enemy से लड़ सके। साथ ही गेम में आपको ‘Energy Drinks, Clothes, Vehicles, Bags, First-aid’ इत्यादि सब मिलता है। जो प्लेयर्स के काम मे आता हैं।
आप गेम में Solo, Duo, Squad में खेल सकते हैं, यानी कि अकेले या केवल दो जाने या बिना ‘Auto Matching‘ ऑन किये तीन जाने टीम बनाकर खेल सकते हैं। साथ ही अगर आप स्क्वाड में खेलते है तो और बिना अपनी टीम बनाये खेल रहे है तो ऑटो मैचिंग को ऑन करके खेलना होगा ताकि आपकी 4 लोगो की एक स्क्वाड बन सके।
जब आप मैप पर लैंड करते है तो 2 से 3 मिनट के अंदर एक सर्किल बनने लगता है जिसको ‘Blue Zone‘ कहते हैं। आपको ध्यान रखना होता है कि आप इस ज़ोन से बचकर रहे नही तो ये आपके Health को कम करते जाता हैं।
समय के साथ मे ये सर्किल छोटा होता है जाता है, साथ ही इसमें एक ‘Red Zone‘ भी बनता हैं, जो कि एक स्थान पर बनता है जिसका साइज केवल उस इलाके जितना या उस से कम होता है।
जिस से आपको बच कर रहना जरूरी होता हैं। अगर आप रेड जोन की चपेट में आगए तो आप नाकआउट हो सकते है और अगर सोलो खेल रहे है तो आप सीधा मर सकते हैं।
इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें बहुत सी फ़ीचर्स मिलते है और हर नए अपडेट के साथ नए फीचर्स आते रहते हैं। वही अगर पबजी गेम में अभी इसके मौजूदा फ़ीचर्स की बात करे तो आप गेम खेलते समय अपने Teammates से वॉइस Conversation कर सकते हैं। साथ ही इसमें और भी कई फीचर है जो आगे बताये गए है।
तो इस तरह से आप इस गेम में आप काफी कुछ बदल सकते हैं और इन गेम के फ़ीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। इन सब के अलावा भी बहुत से फ़ीचर्स है जो आपको इस पोस्ट में नही बता सकता हु नही तो पोस्ट बहुत ही लंबी हो जाएगी।
देखिए कोई भी गेम अच्छा या बुरा नही होता है ये बात उस प्लेयर पर डिपेंड करता हैं कि इसको किस तरह से हैंडल करता है, यानी कि कितना समय खेलता है और उस गेम को किस तरह से देखता और उस पर ध्यान देता हैं।
लोगो की पसंद अलग-अलग होती है इसलिए ये कहना आसान नही है, ऐसा कई बार आपने सुना होगा कि कोई PUBG Game को 3 दिनों तक खेलता रहा और फिर उसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गयी। या किसी ने इस गेम के Skins को ख़रीदने के लिए घर से पैसे चुरा लिए इत्यादि।
एक सर्वे के मुताबिक Game खेलना हमारे आम जिंदगी पर बेहद असर डालता हैं अगर गेम को सही मात्रा यानी Limitations से साथ मे खेला जाए तो आप ध्यान लगाने में और Strategy को बनाने में और अच्छा बन सकते हैं। क्योंकि गेम में आपको सर्वाइव करने के लिए बहुत दिमाग लगाना पड़ता हैं।
पर ये चीजें केवल लिमिट मात्रा में करने पर ही यानी गेम को सही समय और लिमिट में खेलने पर होता हैं, किसी भी गेम का ज्यादा इस्तेमाल घातक हो सकता है। जिसके लिए PUBG गेम में भी 2 घंटे तक खेलने के बाद ही आपको वो वॉर्न कर देता हैं और रेस्ट करने के लिए बोलता हैं
सीधे तौर पर कहे तो पबजी गेम न अच्छा है नाही बुरा हैं ये गेम खेलने वाले यूजर पर डिपेंड करता है कि वो इसको किस तरह से खेलता है और कितना खेलता हैं। इन बातों से इतना तो साबित होता है कि किसी भी चीज का ज्यादा एडिक्शन नही पालना चाहिए।
किसी भी तरह के गेम खेलने वाले से इतना ही कहेंगे कि आप गेम को उतना ही खेले जितने में आप ठीक रहे। तो आशा करता हु की आप समझ गए होंगे कि PUBG Game Kaise Khele? इसके फ़ीचर्स क्या हैं? पबजी गेम डाउनलोड कैसे करें?
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें। किसी भी तरह की जानकारी और बात को कहने के लिए कमेंट जरूर करे। धन्यवाद। जय हिंद जय भारत।।
This post was last modified on 19/04/2023
This website uses cookies.
Read More
View Comments
This post solve my many query.I lern many of things from this post.thanks for this information....it's help me
Sir pubg ka new version kab lunch hoga
Good Work Sirji Keep Working Like This
Pc Par PUBG kaise khele-how To play PUBG on pc