Modem क्या है?, Modem के बारे में आपने कभी ना कभी पहले जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है की आखिर ये Modem क्या है? यह कैसे काम करता है और Modem कितने प्रकार के होते हैं?
यदि नही जानते है, तो आज आप सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में आप Modem से जुड़ी जानकारी हिंदी में जानेंगे। तो आइए जानते हैं Modem क्या है के बारे में जानते है हिंदी में…
Modem के बारे में जानने से पहले उसके शब्द को देखते हैं कि Modem शब्द बना कैसे? यदि आप Modem शब्द को अलग अलग करेगे तो इसमें आपको दो शब्द मिलेंगे।
जिसमे एक है Modulator का MO और Demodulator का Dem। इन दोनो शब्द को जोड़कर Modem शब्द बना। Modem एक hardware components है। Modem एक ऐसा network device है जो एनालॉग सिग्नल को मॉड्यूलेट या डिमॉड्यूलेट करता है।
यह आपके घर या व्यवसाय के लिए इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ISP के साथ एक dedicated connection रखता है। यह टेलीफोन लाइन/इंटरनेट और कंप्यूटर के बीच में एक ब्रिज की तरह काम करता है, दोनो को जोड़ने का काम करता है।
इंटरनेट कनेक्शन के लिए मॉडेम का उपयोग करने का कारण यही है कि इंटरनेट और कंप्यूटर दोनों के दो अलग-अलग सिग्नल लेते हैं।इसका मतलब है कि इंटरनेट एनालॉग सिग्नल भेजता है, लेकिन कंप्यूटर सिस्टम सिर्फ डिजिटल सिग्नल को समझ सकता है।
इसलिए, हमें एक ऐसे device की जरूरत होती है जो एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदल सके और ऐसा करने के लिए, हमें एक मॉडेम की जरूरत है।
Modem इंटरनेट से आने वाले एनालॉग सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदल देता है, और इसको कंप्यूटर पर भेजता है और कंप्यूटर इसे समझ सकता है।
Modem का उपयोग personal computers के बीच digital information को sending और receiving करने के लिए होता है। यह जानकारी टेलीफोन लाइनों पर last dial-up standard V.92 का उपयोग करके एक एनालॉग मॉडेम में कनवर्ट की जाती थी, जो कंप्यूटर को पढ़ने के लिए सिग्नल को वापस डिजिटल फॉर्मेट में कनवर्ट कर देता है।
तो अब यहां तक आपने जाना की Modem क्या है? मॉडेम के बारे में बेसिक जानकारी प्राप्त की, आखिर ये है क्या? आगे अब इसके काम करने के बारे में जानते है की Modem कैसे काम करता है?
जैसा कि आप अब तक समझ चुके होंगे कि मॉडेम सिग्नल को मॉड्यूलेट और डिमॉड्यूलेट करता है। मॉडेम का कार्य इसी प्रोसेस पर आधारित है। मॉडेम को टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर सिस्टम या राउटर के बीच में रखा जाता है।
जो की इसमें दिए गए इथरनेट पोर्ट से डिवाइसेज को कनेक्ट करता है। यह ISP (Internet Service Provider) को सिंगल पीसी के लिए सीधे होम नेटवर्क से जोड़ता और इसके अलावा यह multiple devices को राउटर से जोड़ा जाता है।
Modem को जब हम टेलीफोन लाइन और कंप्यूटर के बीच में रखते है तो टेलीफोन-लाइनों या ऑप्टिकल फाइबर से आने वाले आने वाले एनालॉग सिग्नल को यह डिजिटल सिग्नल में transform करके computer को भेजता है। मॉडेम के बिना हम इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो सकते हैं।
तो इस प्रकार से मॉडम काम करता है। यहां तक आपने जान लिया होगा कि मॉडम कैसे काम करता है? आइए अब आगे जानते है की मॉडम कितने प्रकार के होते है।
मॉडम के अलग अलग प्रकार होते है। जिसे मैंने नीचे बताया है तो आइए आगे इनके बारे में जानते है…
जो External Modem होता है वो कंप्यूटर सिस्टम से outside के serial केबल कोड से जोड़ा जाता है। इस एक्सटर्नल मॉडम की installation प्रोसेस बहुत आसान है, और यह आपको एक high data transmission rate भी प्रोवाइड करता है।
यह मॉडम काफी महंगा आता है, लेकिन फिर भी high-speed data transmission देता है तो इसी वजह से आज भी कई ऑफिस में इसी मॉडम का इस्तेमाल किया जाता है।
Internal Modem जैसे आप नाम देखेगे तो आप समझ जायेगे की, इस मॉडम को PC’s motherboard में install किया जाता है।यह मॉडम एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट जैसा ही दिखता है।
लेकिन इस मॉडेम को इंस्टॉल करना काफी मुश्किल है और इसकी transmission speed भी काफी धीमी है। इसी वजह से इसका ज्यादातर उपयोग पर्सनल कम्प्यूटर और घर में किया जाता है।
Wireless Modem बिना किसी केबल के कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े होते हैं, और ज्यादातर लोग इसी मॉडेम का उपयोग अपने उपयोग के लिए करते हैं। ये मोडेम डेटा संचारित करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करते हैं और अच्छी transmission speed भी provides करते हैं।
Dial-up modem टेलीफोन लाइन का उपयोग करके ISP को कंप्यूटर से जोड़कर इंटरनेट कनेक्शन establishes किया जाता है। इसमें PSTN facility यानी की Public Switched telephone network का उपयोग किया जाता है और यह मॉडम 56kb/sec की transmission speed देता है।
Cable Modem, broadband device के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह कंप्यूटर को लैंडलाइन कनेक्शन को ISP के साथ communicate करने की अनुमति देता है। यह coaxial cable का उपयोग करके लैंडलाइन कनेक्शन से और कंप्यूटर के साथ ईथरनेट का उपयोग करके जोड़ा हुआ होता है।
DSL Modem का फूल फॉर्म होता है Digital Subscriber line, जो नॉर्मल टेलीफोन लाइन पर डाटा को transmission करता है। यह मॉडेम high data transmission speed provide करता है और इसी वजह से कई ऑफिस और घरों में इसका ज्यादा उपयोग होता है।
Satellite Modem काफी महंगे मोडेम हैं और इस प्रकार के मॉडेम में इंटरनेट के लिए किसी टेलीफोन कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है।यह सैटेलाइट टेक्नोलॉजी उपयोग करके डाटा को send और receive करता है। लेकिन दूसरे मॉडेम के मुकाबले इनकी स्पीड कम होती है।
Half-duplex Modem जैसे की नाम से पता चलता है कि यह एक समय में सिर्फ एक ही direction में data को transmitting करता है।यानी इसका मतलब है कि यह modem अगर यह एक साइड से signal receiving कर रहा है,
तो उस समय यह दूसरे साइड पर signal receive करना बंद कर देगा। जब एक साइड पर सिग्नल receive करना बंद करेगा तभी दूसरी साइड पर signal receive करना स्टार्ट करेगा।
Full Duplex Modem उपर बताए Half-duplex Modem से अलग है। यह Full Duplex Modem एक ही समय पर दोनो साइड में डाटा को ट्रांसमिट करता है।
Four-wire Modem incoming और outgoing data carriers के लिए wires की pair को splits करता है। इसकी मदद से ये दोनो साइड में same frequency को transmit कर सकता है।
Two-wire Modem wires की एक pair का उपयोग करता है इसलिए इसे Two-wire Modem कहा जाता है। तो Two-wire Modem में incoming और outgoing carriers के लिए सिर्फ इन दो wires का उपयोग किया जाता है।
तो दोस्त ये थे Types Of Modem, मॉडम के अलग अलग प्रकार। अलग अलग जगह पर, अलग अलग condition में अपनी जरूरत के हिसाब से अलग अलग टाइप ले Modem का इस्तेमाल किया जाता है।
दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपने Modem के बारे में हिंदी में जानकारी जानी की, Modem क्या है?, Modem कैसे काम करता है? और Modem के कितने प्रकार होते है? इसके अलावा Modem से जुड़ी जानकारी भी जानी।
मुझे उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल हेल्पफुल लगी होगी। Modem के बारे में आपको अब समझ आ चुका होगा। यदि आपको Modem के बारे में और भी जानना है या कोई सवाल हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। Modem क्या है? आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।
This post was last modified on 18/10/2021
This website uses cookies.
Read More