List of Banks Integrated with PFMS – PFMS Bank List 2020 In Hindi
Published by
Deepak Singh
List of Banks Integrated with PFMS
नमस्कार मित्रो, हम आपके साथ कुछ जरूरी और रोचक बाते साझा करने जा रहे है, आशा है आपको इस जानकारी का पूरा लाभ प्राप्त होगा | और आप यह जानकारी आगे अपने मित्रो तथा परिवारजन के साथ साझा करके उन्हें भी इस जानकारी से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करेंगे |
हम जानेंगे भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई एक ऐसी scheme के बारे में जिससे आम भारतीय नागरिक को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के द्वारा दी जाने वाली वित्तीय जन सुविधाओ का लेखा झोखा होता हैं।
सरल शब्दो मे कहें, तो हम PFMS के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से जानेगें। जैसे कि PFMS क्या है?, यह कब अस्तित्व में आया?, ईसके अंतर्गत किन किन योजनाओ को शामिल किया गया है?, और कौन कौन सी बैंक्स इसके साथ काम कर रही है?, आदि महत्वपूर्ण जानकारियो पर चर्चा करेंगें।
PFMS क्या है?
PFMS (Public Financial Management System) आप में से कुछ पाठकों को इसके बारे पता होगा, जबकि बहोत से लोग इस से अबतक अनजान है |
PFMS यानी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंध योजना, केंद्र सरकार द्वारा लागु की गयी एक ऐसी योजना जिसके जरिये सरकार द्वारा आमजन को सीधे तौर पर वित्तीय लाभ पहुंचाया जा सके |
इस योजना को लागु करने का एक उद्देश्य यह भी है कि आम जनता तक वित्तीय सुविधा पहुंचाने तक की प्रक्रिया में बीच प्रक्रिया में होने वाले भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करना |
PFMS कब अस्तित्व में आया?
PFMS को भारत सरकार द्वारा सन्न 2016 में अस्त्तिव में लाया गया था। जिसके तहत सरकार द्वारा संबंधित अलग अलग योजनाओ द्वारा जो धन राशि लाभार्थी को दी जानी होती है, वो धन राशि भारत सरकार द्वारा उस लाभार्थी को PFMS के जरिये सीधे उसी लाभार्थी के Bank account में जमा करवा दी जाती हैं। इसी scheme को पहले CPSMS कहा जाता था, जिसका पूरा नाम Central Plan Schemes Monitoring System था।
“PFMS सिस्टम का फायदा यह है कि यह किसी योजना द्वारा अर्जित धनराशि को लाभार्थी तक Direct Benefit Transfer System के तहत हस्तांतरित किया जाता था। इस Direct Benefit Transfer System की शुरुआत सन्न 2013 में की गयी थी। “
इस PFMS योजना के अस्तित्व में आने से ना केवल सरकार का processing शुल्क बच गया, बल्कि इस प्रक्रिया से अलग अलग योजनाओ के होने वाले भ्रष्टाचार से भी निजात मिल गयी। अतः पूरी की पूरी धनराशि सीधे लाभार्थी के पास उसके Bank account के जरिये पहुच जाती हैं, और उस व्यक्ति को योजना का सही और पूरा लाभ मिल सके।
अतः हम कह सकते है कि यह एक पूरी तरह से सुरक्षित सिस्टम है। जिसमे लेन देन सीधे सरकार और लाभार्थी के मध्य होता है।
PFMS के काम करने की प्रक्रिया क्या है?
PFMS एक ऐसा सिस्टम है जिसका काम वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) तथा नीति आयोग (Planning Commission) दोनो एक साथ मिलकर तय करते है, तथा जरूरी निर्णय लेते है। इस सिस्टम पर नियंत्रण पूरी तरह से इन्ही दोनो सरकारी विभागों के हाथों में है।
सरकार इस online portal पर ना केवल सभी भारतीय नागरिकों का ब्यौरा रखती है, बल्कि समय समय पर उन्हें update भी करती है। अतः इसी ब्यौरे के आधार पर सरकार लाभार्थी को योजनाओं द्वारा अर्जित धनराशि उन्हें उनके Bank Account में भेज देती है।
इस Online portal पर नागरिको के data update करने का काम नीति आयोग (Planning Commission) द्वारा पुर्ण किया जाता है। नीति आयोग ही सभी व्यक्तियों का Data संग्रहित करती है और उनकी सूची बनाती है जिन्हें संबंद्धित लाभ प्रदान किया जाना है। और उन व्यक्तियो के bank details की सूची तैयार की जाती है ताकि पैसा सीधे उनके bank खाते में transfer किया जा सके। और इसी प्रकार भारत सरकार की योजना से प्राप्त धनराशि PFMS system के जरिये सीधे संबंधित लाभार्थी के खाते में प्राप्त हो जाती है।
PFMS के अंतर्गत कौन कौन सी योजनाओं शामिल हैं?
भारत सरकार द्वारा उसके नागरिको की सुविधा के लिए वैसे तो अनेको योजनाए अस्तित्व में लायी जाती हैं। ओर उनका लाभ आम नागरिकों तक पहुचाया जाता हैं। लेकिन हैम उन सुविधाओ के बारे में जानेंगे जो कि PFMS scheme के अंतर्गत शामिल की गई है।
छात्रवती राशि Scholarship (विद्यार्थियों हेतु)
मनरेगा योजना
पेंशन योजना (व्रद्ध नागरिको हेतु अथवा विधवा स्त्रीओ हेतु)
LPG Gas से प्राप्त होने वाली सब्सिडी
कर्ज़ माफी
जनधन खाता
Online GST refund
इसी तरह की अन्य योजनाओं की राशि का भुगतान Pfms द्वारा ही संचालित किया जाता हैं। pfms की आधिकारिक website पर जाकर आप अपना Bank Status चेक कर सकते है। आपको सरकार से जो भी लाभ मिलने वाला होगा, उसका पूरा ब्यौरा इस website पर मिल जाएगा।
PFMS के अंतर्गत एकीकृत की गई Banks की सूची:
PFMS Scheme के भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब तक तकरीबन 62 Banks को verify किया जा चुका है। “Ministry Of home Affairs” की आधिकारिक website पर इन banks की सूची बनी हुई है। आप इस लिंक पर क्लिक करके नई जोड़ी गई अथवा हटाई गई banks की updated list देख सकते हैं।
ऊपरोक्त सारणी में दी गई सभी Banks को PFMS scheme के लिए सरकार द्वारा verify किया गया है। जिन लाभार्थियों का Bank account इन banks में है, उन्हें direct सरकार द्वारा किसी भी योजना से प्राप्त धनराशि सीधे उनके bank खाते में मिल जाएगी।
इस लेख के जरिये हमने PFMS और उस से जुडी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में चर्चा की, हमने यह भी जाना कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई कौन कौन सी योजनाए इस PFMS scheme के अंतर्गत आती है। साथ ही साथ अब हमें यह भी पता है कि कुल कितनी banks इस scheme के साथ जुड़ी है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई सूचना का फायदा पहुँचा होगा। हमारी इस post अथवा PFMS से संबंधित कोई भी शंका अथवा सवाल हो, आप हमारे comment box में लिख कर हमें सूचित कर सकते हैं। हमें आपके सभी जायज सवालों का संतुष्ट जवाब देने में खुशी होगी।