KB MB GB TB PB EB ZB YB क्या हैं? 1 MB कितने KB का होता हैं?
Published by
Deepak Singh
[su_dropcap size=”2″]H[/su_dropcap]ey, Friends कैसे है आप सब, आज के इस पोस्ट में हम जानने वाले है कि KB MB GB TB PB EB ZB YB क्या हैं? 1 MB कितने KB का होता हैं? अगर आप इसके बारे में नही जानते हैं कि 1 KB कितने Byte का होता हैं या ऐसे ही 1 GB में कितना MB और KB होता हैं तो इस पोस्ट को पढ़ते रहिए।
कई बार हमें ऐसी बेसिक सी बातें पता होना जरूरी होता हैं और कई बार किसी वजह से जानना जरूरी पड़ जाता है पर जो भी हो अगर दुसरो से आगे रहना है तो ऐसी Information हमारे पास होना बेहद जरूरी होता ही हैं।
और जब से Internet हर जगह फैल रहा हैं तब से ऐसी जानकारियां बेहद जरूरी भी हो गई, हम कई बार Internet से कई तरह की Files Download करते हैं जैसे – Movie, Songs और बहुत कुछ ऐसे में जब वो फ़ाइल Phone में डाउनलोड होता है तो Storage की जरूरत पड़ती हैं।
ऐसे में स्टोरेज क्षमता को मापने के लिए कई तरह की इकाईयों की जरूरत पड़ती हैं, वैसे भी आपने देखा होगा कि जब अपने Phone का Data Network यानी Internet को ऑन करते हैं तो वह KB या MB में Internet Speed को दिखाता हैं।
हम सभी Internet का इस्तेमाल करते है और इंटरनेट चलाने के लिए वो उसकी स्पीड पर निर्भर करता है और स्पीड उसकी इकाई पर निर्भर करता हैं। और जब हम किसी फ़ाइल को डाउनलोड या उपलोड करते हैं तो वो Bit या फिर Byte में देखते है, और कई बार हमारे पास इसकी पूरी जानकारी नही होती हैं तो चलिए इस पोस्ट के माध्यम से समझते हैं।
आपने Memory खरीदते है तब आप यह देखते है कि वो कितने GB का हैं आप उसका साइज देखकर खरीदते हैं। वैसे ही जब हम Internet का उपयोग करते हैं तब हम इसके Units की मदद से हम इंटरनेट के स्पीड और डाटा का साइज माप पाते हैं। तो चलिए शुरुवात सबसे छोटे साइज KB से करते हैं और जानते है कि KB क्या होता हैं?
पोस्ट शुरू करने से पहले मैं आपको Virtual Storage Count और Disc Storage के बारे में बताना चाहता हु जिसे ध्यान से समझें, ताकि आगे आप कंफ्यूज न हो।
Virtual Storage –
1 Bit = Binary Digit
8 Bits = 1 Byte
1024 Bytes = 1 KiloByte
1024 KiloBytes = Megabyte
1024 Megabytes = 1 Gigabytes
1024 Gigabytes = 1 Terabyte
1024 Terabytes = 1 Petabyte
1024 Petabytes = 1 Exabyte
1024 Exabytes = 1 Zettabyte
1024 Zettabytes = Yottabyte
1024 Yotabytes = 1 Brontobyte
1024 Brontobytes = 1 Geopbyte
Virtual Storage या यूं कहें Memory डिस्क मेमोरी का ही पार्ट हो सकता हैं जिसे दूसरे कामो में लिया जाता हैं – जैसे Ram, ग्राफ़िक और दूसरी चीजे। ये तो हो गए वो जो वर्चुअल स्टोरेज पर काम करते हैं अब जानते है Disk Storage के बारे में।
Disk Storage –
1 Bit = Binary Digit
8 Bits = 1 Byte
1,000 Bytes = 1 KiloByte
1,000 KiloBytes = Megabyte
1,000 Megabytes = 1 Gigabytes
1,000 Gigabytes = 1 Terabyte
1,000 Terabytes = 1 Petabyte
1,000 Petabytes = 1 Exabyte
1,000 Exabytes = 1 Zettabyte
1,000 Zettabytes = Yottabyte
1,000 Yotabytes = 1 Brontobyte
1,000 Brontobytes = 1 Geopbyte
अब आप दोनों में अंतर और मतलब समझ ही गए होंगे कि Virtual Storage और Disk Storage किस प्रकार से Bytes को समझता हैं। तो चलिए अब KB MB GB TB PB EB ZB YB क्या हैं? इसके बारे में समझते हैं।
KB (KiloByte) क्या हैं?
KB (KiloByte) – जिसे Kilobyte कहते हैं, यह File साइज के मामले में सबसे छोटा साइज कहलाता हैं, यह सबसे छोटा यूनिट होता है, जिसमे आप K को “Kilo” और B को “Byte” के रूप में समझ सकते हैं। इस साइज में एक Image, Text और कोई Document का साइज आ सकता हैं। और 1 KB में 1,024 Bytes होता हैं जो सिर्फ Virtual Storage में काउंट होता हैं जिसके बारे में आगे जानकारी दी गयी हैं ।
MB (MegaByte) क्या हैं?
MB (Megabyte) – KB के बाद MB आता है जब 1024 KB पूरे हो जाते हैं तब वह File MB में बदल जाता हैं, इस साइज में आप अपने कई बड़े फाइल्स और Videos, PDF और दूसरी चीजो को स्टोर कर सकते हैं, Images में भी कई प्रकार के HD फाइल्स होते है। जिसे आप MB के साइज सिमा तक मे स्टोर कर सकते हैं।
GB (Gigabyte) – जीबी यानी गीगाबाइट से तो आप अच्छे से वाकिफ होंगे क्योंकि अब हमारे फोन का स्टोरेज GB तक आ पहुचा हैं, जिसमे अब 32Gb और 64Gb कॉमन ही हो गया हैं।
यह MB से बड़ा होता हैं और 1,024 MB को मिलाकर 1 GB बनता हैं जिसमे आप कई तरह के बड़े फाइल्स और बहुत से डेटा को स्टोर कर सकते हैं।
TB (Terabyte) क्या हैं?
TB (Terabyte) – जैसे मैंने आपको MB और GB के बताया था उसी तरह इसमे भी 1,024 GB का 1 Terabyte बनाता हैं, शायद अब आप समझ गए होंगे कि “1,024” सबमे कॉमन होता हैं।
और कई लोग यह समझते हैं कि 1,000 MB का 1Gb होता है पर ऐसा नही हैं, यह “1,024” Megabytes के बराबर ही रहता हैं इसलिए आगे से हमेशा ध्यान में रखे। अगर हम इसकी कैपेसिटी की बात करे तो आप 1 TB में लगभग 2 Million से ज्यादा के HD Images स्टोर कर सकते हैं।
What Is PB (PetaByte) क्या होता हैं?
PB (Petabyte) – अगर हम इसको Terabyte में काउंट करे तो 1,000 Terabyte = 1 Petabyte के बराबर होता हैं और 1 PB में 10 लाख यानी 1 मिलियन के बराबर होता हैं, अभी तक इतना ज्यादा बड़ा डाटा को स्टोर करने वाला कोई डिवाइस नही बना हैं जिसे हम आम तौर पर यूज़ कर सके।
GTA 5 Ko Android Phone Me Kaise Dowoad Kare Aur Chalaye?
वाओ, It’s Just Amazing ना आप सोच सकते हैं की इतनी कैपेसिटी वाला स्टोरेज कैसा होगा। अगर पूरी दुनिया के सभी वेबसाइटों को एक जगह कर दे तब शायद जाकर ये भरेगा।
YB (YottaByte) क्या हैं?
YB (YottaByte) – अब मैं इसकी मैथ्स कैल्कुलश नही करूंगा अगर आप कर सकते है तो मुझे कमेंट करके बताये मैंने इसका कैल्कुलश आपके ऊपर छोड़ दिया हैं। पर मैं आपको बता दु की यह 1,000 Zettabytes के बराबर होता हैं।
पर अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करे तो यह इतना ज्यादा बड़ा हैं कि शायद यूट्यूब को अगले 1,000 साल नए सर्वर्स को लगाने की जरूरत न पड़े।
BB (BrontoByte) Kya hai?
BB ( BrontoByte) – 1 BrontoByte में 1,000 YottaBytes होते हैं, या यूं कहें 1024 बरोंटो Bytes होते हैं, आप इसे किसी भी तरह से समझ सकते हैं। और इसकी कैपेसिटी कितनी होगी इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।
Conclusion –
अभी तक दोस्तों PB और EB Storage क्षमता वाले सर्वर्स बने हैं पर शायद फ्यूचर में हमे इसके आगे के अधिक क्षमता वाले सर्वर्स देखने को मिल जाए, क्योंकि इतना अधिक स्टोरेज वाले किसी डिवाइस का बन पाना तो मुश्किल ही हैं।
तो मैं उम्मीद करता हु आप समझ गए होंगे कि KB MB GB TB PB EB ZB YB क्या हैं? 1 MB कितने Byte का होता हैं? या 1 GB में कितना MB होता हैं? पोस्ट पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें ताकि ये जानकारी दूसरों तक पहुँचे ऐसी ही जानकारियों के लिए यहां आते रहे। धन्यवाद ।।