भारत मे ईमेल का उपयोग बहोत तेजी से बढ़ा है वही आज के डिजिटल युग में ईमेल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे काम का मामला हो या किसी बिजनेस की बात, ईमेल के बिना कोई भी प्रोफेशनल कम्युनिकेशन पूरा नहीं होता। भारत में ज्यादातर लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब इसका एक भारतीय विकल्प Zoho Mail तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े अधिकारी और प्रोफेशनल्स Gmail से Zoho Mail पर स्विच कर चुके हैं। इसके बाद से यह स्वदेशी ईमेल प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। Zoho Mail का मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो पूरी तरह प्राइवेसी-फ्रेंडली हो और यूजर डेटा का दुरुपयोग न करे।
Zoho Mail भारत की कंपनी Zoho Corporation का प्रोडक्ट है, जो लंबे समय से बिजनेस टूल्स और क्लाउड सर्विसेस के क्षेत्र में काम कर रही है। Zoho Mail ऐड-फ्री इनबॉक्स, मजबूत एन्क्रिप्शन और बिजनेस के लिए कई तरह के टूल्स के इंटीग्रेशन की सुविधा देता है। यही वजह है कि अब आम यूजर्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, Gmail से Zoho Mail की ओर रुख कर रहे हैं।
Zoho Mail की लोकप्रियता के पीछे इसके खास फीचर्स हैं जो इसे Gmail से अलग बनाते हैं।
अब बात करते हैं दोनों ईमेल सर्विसेज के फीचर्स की तुलना की, ताकि आपको पता चल सके कि कौन-सा प्लेटफॉर्म आपके लिए बेहतर रहेगा।
Gmail का इंटरफेस बेहद सिंपल और क्लीन है। Primary, Social, Promotions जैसी कैटेगरीज ईमेल को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करती हैं। साथ ही लेबल्स और फिल्टर्स की मदद से यूजर आसानी से अपने इनबॉक्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।
Zoho Mail में भी ऐसा ही फोल्डर सिस्टम है लेकिन यहां टीम कॉलैबोरेशन और टास्क मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस किया गया है। हालांकि इसमें Gmail की तरह ऑटोमैटिक कैटेगरीज नहीं हैं, इसलिए ईमेल्स को मैनुअली मैनेज करना पड़ता है।
Gmail में Smart Compose, Confidential Mode और AI-पावर्ड Spam Filters जैसे फीचर्स हैं जो काम को तेज और सुरक्षित बनाते हैं।
Zoho Mail में Streams, SecurePass Messages, Zia AI Assistant और Email Recall जैसे फीचर्स हैं जो इसे बिजनेस और टीम वर्क के लिए ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।
Gmail के फ्री अकाउंट में 15 GB स्टोरेज मिलता है जबकि Zoho Mail में सिर्फ 5 GB। Gmail 25 MB तक की फाइल भेजने देता है जबकि Zoho में यह लिमिट 20 MB है। लेकिन Zoho के Paid Users के लिए 1 GB तक की अटैचमेंट की सुविधा है, जो Gmail के 500 MB से कहीं ज्यादा है।
Gmail के Paid Plans ₹130/माह से शुरू होते हैं जिसमें 100 GB स्टोरेज मिलता है। Premium Plan में 2TB स्टोरेज के साथ ₹650/माह की कीमत रखी गई है।
Zoho Mail ₹59/माह से शुरू होता है जिसमें 5GB स्टोरेज मिलता है। Premium Plan ₹399/माह तक जाता है जिसमें 50GB स्टोरेज और 1GB अटैचमेंट की सुविधा है।
Gmail, Google Workspace के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे Docs, Sheets, Calendar और Drive का सीधा एक्सेस मिलता है।
Zoho Mail, Zoho Workplace के साथ काम करता है जिसमें Streams, Calendar, WorkDrive और Cliq जैसे टूल्स एक साथ मिलते हैं। बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक ऑल-इन-वन समाधान की तरह है।
अगर आप Gmail से Zoho Mail पर आना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: Zoho Mail की वेबसाइट (https://www.zoho.com/mail) पर जाएं और Sign Up पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।
स्टेप 2: Gmail में Settings > Forwarding and POP/IMAP में जाकर IMAP Access को On करें।
स्टेप 3: अब Zoho Mail में लॉगिन करें और Import/Export सेक्शन में जाकर Migration Wizard का इस्तेमाल करें। यह टूल Gmail से आपके सारे ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर्स को Zoho में ट्रांसफर कर देता है।
स्टेप 4: Gmail से आने वाले नए मेल को Zoho पर फॉरवर्ड करने के लिए Forwarding सेट करें।
स्टेप 5: अपने सभी अकाउंट्स, बैंक, सोशल मीडिया और दोस्तों को नया ईमेल पता बताएं।
नोट: अगर आपके पुराने Gmail अकाउंट्स जिनमें ज्यादा डेटा है, उनका ट्रांसफर थोड़ा समय ले सकता है। कुछ लेबल्स और फिल्टर्स Zoho में काम नहीं करेंगे। Google Drive या Keep जैसी इंटीग्रेशन Zoho में उपलब्ध नहीं हैं।
अगर आप Google के इकोसिस्टम में पहले से काम करते हैं और Gmail के सिंपल इंटरफेस के आदी हैं, तो Gmail आपके लिए बेस्ट रहेगा।
लेकिन अगर आप अपने डेटा की गोपनीयता को ज्यादा महत्व देते हैं और एक ऐसा ईमेल प्लेटफॉर्म चाहते हैं जो बिजनेस टूल्स के साथ गहराई से जुड़ा हो, तो Zoho Mail आपके लिए सही विकल्प है। यह भारतीय यूजर्स के लिए खासतौर पर बेहतर विकल्प है क्योंकि यह डेटा को देश में ही सुरक्षित रखता है और ऐड-फ्री अनुभव प्रदान करता है।
अगर आपका फोकस Personal Email Use करने पर है और आप पहले से Google Apps का इस्तेमाल करते हैं, तो Gmail ही ठीक है। लेकिन अगर आप अपने ईमेल को अधिक सुरक्षित रखना चाहते हैं और टीम वर्क के साथ-साथ बिजनेस टूल्स को एक ही जगह उपयोग करना चाहते हैं, तो Zoho Mail एक बेहतरीन और एक स्वदेशी विकल्प है।
यह आपके ईमेल की मात्रा पर निर्भर करता है। अगर आपके पास कुछ सौ ईमेल हैं, तो यह कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। लेकिन बड़े अकाउंट्स में एक-दो दिन तक भी लग सकते हैं।
हां, इसका फ्री वर्जन 5GB स्टोरेज और 20MB अटैचमेंट के साथ आता है। लेकिन ज्यादा फीचर्स और सिक्योरिटी के लिए पेड प्लान लेना बेहतर है।
हां, लेकिन सभी नहीं। कुछ जटिल लेबल और फिल्टर Zoho में पूरी तरह से काम नहीं करते। आपको नए फिल्टर मैनुअली सेट करने पड़ सकते हैं।
Zoho का बिजनेस मॉडल सब्सक्रिप्शन पर आधारित है, इसलिए यह यूजर डेटा को स्कैन नहीं करता और विज्ञापन नहीं दिखाता।
हां, यह Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है और मोबाइल ऐप्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
दोनों ही प्लेटफॉर्म सिक्योर हैं, लेकिन Zoho Mail में S/MIME और TLS Encryption जैसी एडवांस्ड सिक्योरिटी है जो इसे प्राइवेसी के मामले में बेहतर बनाती है।
हां, खासतौर पर छोटे और मध्यम बिजनेस के लिए यह बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें टीम कॉलैबोरेशन, टास्क मैनेजमेंट और बड़े अटैचमेंट जैसे फीचर्स एक साथ मिलते हैं।
This post was last modified on 13/01/2026
This website uses cookies.
Read More