बर्तमान समय में Smartphone Technology तेजी से बदल रही है। और इस बदलाव का ही एक हिस्सा है esim, यदि आप बिना किसी Physical Sim Card के अपने Mobile Number का इस्तेमाल करना चाहते है तो Esim आपके लिए बहोत ही बेहतर Option हो सकता है।
लेकिन ज्यादातर लोगो की अभी भी ये पता नहीं है की Esim कैसे Activate करे, Esim के लिए क्या जरुरी है, और इसे Android या Iphone Devices में कैसे Install किया जाता है। दोस्तों इस Article में हमने Esim Activate करने के बारे में आसान और विस्तृत जानकारी दी है की Esim क्या है, Esim को कैसे Activate करे, Jio eSIM, Airtel eSIM और VI eSIM की Activation Process क्या है। Read: Airtel SIM अनलॉक कैसे करे? लॉक सिम कार्ड को PUK कोड से करें अनलॉक
और Esim एक्टिवेशन के समय आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
eSim क्या है।

eSim का Full Form Embedded Sim है। esim एक Digital Sim होती है जो Smartphone में पहले से लगी होती है। Esim में आपको सामान्य Sim Card की तरह Plastic Sim Card को Smartphone में लगाने की जरुरत नहीं होती है।
Esim का उपयोग करने के लिए आपका Smartphone ESim Supported होना चाहिए। Esim को Start करने के लिए Mobile Operator से Esim Request करके Esim Profile Download kiya जाता है। Profile Install होने के बाद आपका Esim Activate हो जाता है, और Network पर काम करने लगता है।
eSim का सबसे बड़ा फायदा ये है की इसमें Sim Card टूटने, खोने या इसे Smartphone में लगाने की जरुरत नहीं रहती है। Esim Inbuild Device में कई बार Physical SIM और Esim दोनों को एक साथ उपयोग करके Dual सिम की सुविधा मिल सकती है , हलाकि ये Debice Model पर निर्भर करता है।
eSim Activate करने से पहले क्या जरुरी है।
Esim को Activate करने से पहले कुछ चीज़ो का ध्यान रखना बहोत जरुरी है।
1. आपका Phone eSIM Supported होना चाहिए
सबसे पहले अपने Smartphone का Model Check करे। हर Smartphone में Esim की सुविधा नहीं मिलती है। आप अपने Smartphone की Setting में जाकर sim या Mobile Network Section में जाकर Add Sim या इसी तरह के Option देख सकते है।
2. EID Number होना चाहिए
Esim Activation के लिए EID यानी Embedded Identity Document की जरुरत पड़ सकती है। यह प्रायः 32 Digits नंबर होता है। EId देखने के लिए कई Supported Devices में आप *#06# Dial कर सकते है।
3. Registered Mobile Number और Email जरुरी हो सकता है।
Operator के अनुसार Activation के लिए OTP और esim QR Code के लिए Registered Mobile Number या Email Id की जरुरत हो सकती है।
4. Wifi या Internet Connection Strong रखे
Esim Profile Download करने के लिए Stable Internet Connection रखना चाहिए। QR Code से Esim Install करते समय Strong Wifi का इस्तेमाल करे।
Esim कैसे Activate करे
Esim Activate करने का सामान्य Process कुछ इस तरह होता है।
Step 1: Check करे की आपका Phone Esim Supported है।
Step 2: अपने Telecom Operator की Esim Services से Request करे।
Step 3: अपना EID और जरुरी Details Submit करे।
Step 4: Otp या अन्य Verification को पूरा करे
Step 5: Telecom Operator द्वारा दिए गए Instruction के अनुसार Esim Profile Download करे।
Step 6: Phone में Add Mobile Plan या Add Esim Option खोले।
Step 7: QR Code को Scan करे या Received Esim Profile को Install करे।
Step 8: Esim को Activate करके Mobile Network Check करे। एक बात का ध्यान रखे की Exact Process Telecom Operator और Smartphone के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।
Airtel Esim कैसे Activate करे
यदि आप Airtel Sim का उपयोग करते है तो, Airtel App से Physical SIM को Esim में Upgrade कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले अपने Airtel App को Open करे और अपने Mobile Number से Login करे।
उसके बाद homepage के shortcut Section में जाकर Upgrade to Esim का Option चुने, आपको ये भी Select करना होगा की Esim को उसी Device में Activate करना है या किसी और Device में। इसके बाद आपको अपने Device का 32 Digit E ID Enter करना पड़ता है, uske बाद आपको registered Mobile Number पर आने वाले Otp से Verification करना होता है। Airtel के अनुसार Request Submit करने के बाद Call Verification भी करना पड़ सकता है।
Verification पूरा होने के बाद Esim Profile Download और Configure करे।
उदाहरण के लिए Samsung में प्रायः
Setting -Connectins-sim Manager – Add Esim जैसे Option दिखाई दे सकते है।
Airtel के अनुसार Physical Sim से Esim में Switch करने के बाद नया esim Profile activate करने के बाद Physical Sim Remove और Phone को Restart करना पड़ता है।
Jio eSim Activate कैसे करे
Jio Esim को Activate करने के लिए MyJio App का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले My Jio App को Open करे उसके बाद Search Box में जाकर Switch to Esim Type करे और उस Option को Select करे, उसके बाद अपना Registered Email Verify करे, फिर जिस Device में Esim Activate करना है उसका EID Enter करे। उसके बाद आपके Jio Number पर Otp भेजा जाता है।
- SMS/OTP Verification को Bypass या Hack कैसे करे?
- चंद्रमा क्या है? चंद्रमा कैसे बना है?
- WiFi Calling क्या हैं? ऐसे जाने आपके फोन में वाईफाई कालिंग फ़ीचर है कि नही
Otp Verification Complete होने के बाद Esim का Request आगे Process होता है। उसके बाद आपको Automated IVR Call के माध्यम से Confirmation करना होता है। Confirmation पूरा होने के बाद आपको Email या Esim Profile Notification के माध्यम से QR कोड मिलता है। उसके बाद आपको अपने Phone के Add Esim Setting से Profile Install करना होता है।
VI eSim कैसे Activate करे।
VI Esim Activate करने के लिए vi App या sms Process का उपयोग किया जाता है। Esim Activate करने के लिए सबसे पहले VI App Open करे और Login करे। Login करने के बाद Help Option में जाये और Activate Esim Option को Select करे।
उसके बाद Device Type Select करे जैसे की Android या Ios और 32 digits का EID Enter करे। फिर आपके Registered Mobile Number पर एक Otp आता है, Otp Enter करके Verification Complete कर ले। उसके बाद Esim Profile को Download करके अपने Phone में Install कर ले।
VI के अनुसार आप sms के माध्यम से भी Esim का Request कर सकते है। इसके लिए आपको अपने Registered Email , Device Type और EID का जरुरत पड़ सकता है।
eSim Activate होने में कितना समय लगता है
Esim Activation में लगने वाला समय Telecom Operator और Verification Process पर निर्भर करता है।
कुछ Operator में आपके द्वारा Request Submit करने के बाद Verification या Cooling Period होता है। Example के लिए Jio के Current Process में Request Submit होने के बाद 2 Hours का Cooling Period होता है। Airtel के अनुसार Profile Download करने के बाद Esim Activation में कुछ समय लगता है।
इसलिए Request submit करने के तुरंत बाद यदि Esim Activate न हो या नेटवर्क न आये तो घबराना नहीं चाहिए। पहले सभी Activation Steps को पूरा करले फिर Phone को Restart करके Network Check करे।
eSim Activate करते समय किन बातों का ध्यान रखे
Esim Activate करते समय सबसे जरुरी बात ये है की, EID सही Enter करे, क्योकि गलत EID देने से Activation Fail हो सकता है। इसके साथ साथ कुछ और बातो का ध्यान रखे।
-> Stable Wifi Connection रखे।
-> OTP को किसी दूसरे लोगी के साथ कभी Share न करे।
-> Esim Request के सभी Verification Steps को Complete करे।
-> EID और Activation QR कोड को सुरछित रखे।
-> Activation के समय Phone से Esim Profile Delete न करे।
-> Physical Sim को अपने Smartphone से तभी Remove करे जब नया Esim Profile Successfully Activate हो जाये।
-> QR कोड को सिर्फ Official Telecom Operator के Instruction के अनुसार Use करे।
eSim के फायदे
eSIM के कई फायदे हैं। सबसे पहला फायदा ये है कि आपको physical SIM card संभालने की जरूरत नहीं पड़ती।
दूसरा, eSIM-supported devices में Dual SIM सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे personal और work number को manage करना आसान हो सकता है।
तीसरा फायदा यह है कि SIM card खोने या टूटने की समस्या कम हो जाती है।
Travel करने वाले users के लिए भी eSIM काफी useful हो सकती है, क्योंकि supported devices और operators के साथ अलग mobile plan को digital तरीके से add किया जा सकता है।
निष्कर्ष
यदि आप सोच रहे हैं कि eSIM kaise activate करे, तो इसका basic process काफी आसान है। सबसे पहले अपने smartphone की eSIM compatibility check करें, फिर अपने telecom operator जैसे Airtel, Jio या Vi के official process से eSIM request करें। इसके बाद EID, OTP और अन्य verification पूरा करके eSIM profile को phone में download और install करें।
ध्यान रखें कि eSIM activation process operator, device model और current telecom rules के अनुसार बदल सकता है। इसलिए activation के समय अपने operator की official website या app पर दिए गए latest instructions को जरूर follow करें। Airtel, Jio और Vi तीनों अपने official platforms पर eSIM activation और compatible devices से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं।
अगर सही तरीके से सभी steps follow किए जाएं, तो physical SIM को eSIM में बदलना एक simple और convenient process हो सकता है।
दोस्तों इस Article में मैंने Esim कैसे Activate करे के बारे में विस्तार से बताया है, आशा करता हूँ , आपको इस Article से काफी जानकारी मिली होगी। यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करे , इस Article से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल है तो उसे Comment करे।
Discover more from हिंदी TechnoGuru
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


