3D Printer Kya Hai यह कैसे काम करता हैं? 3D Printer के फ़ायदे और नुकसान हिंदी में
Published by
Deepak Singh
नमस्कार दोस्तों, 3D Printer Kya Hai यह कैसे काम करता हैं? 3D Printer के फ़ायदे और नुकसान हिंदी में, हम आज के इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे “3D” का मतलब तो आप जानते ही होंगे यानी (3Dimensional) उसी तरह आज हम जिस प्रिंटर की बात करने वाले हैं वो 3Dimensional Printer हैं।
अभी तक तो आपने पेपर को प्रिंटर की मदद से प्रिंट करते होंगे या प्रिंट होते देखा होगा, पर 3D Printer किसी भी वस्तु यानी कि ऑब्जेक्ट को बिल्कुल 3D में प्रिंट कर सकता हैं जैसे किसी नॉर्मल Object को हम अपनी आँखों से देखते हैं।
यह प्रिंटर किसी भी तरीके की वस्तु जैसे किसी बजी तरीके का बर्तन, कार का मोडल, मूर्ति, घर और अन्य चीजों को 3D में प्रिंट कर सकता हैं। अभी तक आपने टेक्नोलॉजी का कमाल लेज़र प्रिंटिंग और दूसरे प्रिंटिंग के रूप में देखा होगा पर प्रिंटिंग की दुनिया मे यह प्रिंटर बेहद ही खास हैं, आने वाले समय मे यह और बेहतर होता चला जाएगा, जो लोगो के कामो को करना और आसान बना देगा।
3D Printer Kaise Kaam Karta Hai?
इस प्रिंटर की मदद से जिस भी ऑब्जेक्ट की 3D Printing करना होता है सबसे पहले 3D Scanner की मदद से उसको Scan करना होता हैं जिसके बाद उस ऑब्जेक्ट की एक 3D Image तैयार होती हैं, फिर उसके बाद जब इमेज बन जाता है तब उसको प्रॉसेसिंग में लगा दिया जाता हैं।
इसके अलावा जिस भी चीज की प्रिंटिंग बनानी होती है उसको 3D Modeling Software में डिज़ाइन करके तैयार किया जाता हैं और फिर उसको कमांड (Import) करके 3D प्रिंटर पर काम शुरू कर दिया जाता हैं।
3D Printer की मदद से किसी भी पदार्थ जैसे – Plastic, Copper, Iron, Rubber Etc. जैसे चीजो की मदद से 3D Print किया जा सकता हैं, वस्तु का आकार उस 3D Printing की साइज पर निर्भर करता है अगर वो बड़ा होगा तो उसकी मदद से किसी भी वस्तु को बड़ा या छोटा बनाया जा सकता हैं।
3D Printer के फ़ायदे और नुकसान !
चलिए अब जानते है 3D Printer के फ़ायदे और नुकसान के बारे में।
इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि इसकी मदद से आप किसी भी ऑब्जेक्ट को 3D में प्रिंट कर सकते हैं।
इसकी मदद से किसी भी मॉडल या ऑब्जेक्ट को बिल्कुल बारीकी और फिनीसिंग के साथ प्रिंट किया जा सकता हैं।
इसके Size का कोई सीमा नही हैं, 3D Printer के Capability के अनुसार किसी भी ऑब्जेक्ट को उसके साइज के अनुसार प्रिंट किया जा सकता हैं।
3D Printer के नुकसान (Disadvantages Of 3D Printer) –
इसकी सबसे बड़ी खामी यह है कि यह बहुत महंगा हैं।
यह ऊर्जा की खपत ज्यादा करता हैं।
यह हमारे वातावरण के लिए Safe नही हैं और उपयोगकर्ता के अनुकूल नही हैं।
कुछ चुनिंदा पदार्थों को ही 3D Printing के लिए उपयोग में ले सकते हैं।
यह 3D Printer बहुत धीरे कार्य करता हैं।
3D Printing Technology इतना महंगा क्यों हैं?
3D Printing Technology इसलिए इतना महंगा है, क्योंकि यह बिल्कुल नया हैं, जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी लांच होता है तब वह महंगा ही होता हैं। उसके बाद जैसे-जैसे उस सामान से ज्यादा अच्छे और ज्यादा तदाद पर मिलने लगने पर वह सस्ता होता जाता हैं।
अगर इसको एक Example के जरिए समझें तो पहले एक नार्मल फ़ोन बहुत महंगा हुआ करता था जब समय के Technology जैसे-जैसे विकसित होती गई फ़ोन पहले से ज्यादा बेहतर होता गया और उसका पुराना मॉडल सस्ता होता गया।
3D Printing इतना महंगा होने के बावजूद इसको क्यों खरीदते हैं?
प्रिंटिंग की आवश्यकता लोगो को उनके काम की वजह से होता हैं, अगर कोई टेक्नोलॉजी नई नई आती है तो लोग उसे ज्यादा पसंद करते हैं। 3D Printer भले ही महंगा है पर इसकी मदद से एक बार आ जाने के बाद आप बहुत से काम हो सकते हैं Example के तौर पर Mobile Phone का Cover भी प्लास्टिक और रबर से बनता हैं जो 3D Printer के ज़रिए तैयार किया जाता हैं।
जिस के हिसाब से मार्किट में पैसे मिलते हैं इसमे सिर्फ एक बार पैसे इंवेस्ट करके इसकी मदद से हमेशा पैसे कमाया जा सकता हैं, साथ ही इसकी मदद से और भी कई तरह के अलग काम किए जा सकते हैं प्रिंटिंग से ज़ुड़े।
तो मुझे उम्मीद है दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप समझ गए होंगे कि 3D Printer Kya Hai यह कैसे काम करता हैं? 3D Printer के फ़ायदे और नुकसान के बारे में। ऐसे ही नई जानकारियों के लिए यहां आते रहे, अगर आपके मन मे कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।